फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jukhala wins Asmita Women's Kho-Kho League.

Bilaspur News: जुखाला ने जीती अस्मिता महिला खो-खो लीग

Sun, 13 Sep 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Jukhala wins Asmita Women's Kho-Kho League.
जिला एमेच्योर खो-खो संघ की ओर से जुखाला में एक दिवसीय जिला स्तरीय अस्मिता महिला खो-खो कि विजेता
गेहड़वीं की टीम रही उपविजेता, निष्ठा बनीं बेस्ट अटैकर और अलीशा को मिला बेस्ट डिफेंडर का खिताब
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के तत्वावधान में जिला एमेच्योर खो-खो संघ की ओर से जुखाला में एक दिवसीय जिला स्तरीय अस्मिता महिला खो-खो लीग करवाई गई। प्रतियोगिता में जिलेभर की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद जुखाला की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि गेहड़वीं की टीम उपविजेता रही। डिग्री कॉलेज बिलासपुर की टीम ने तीसरा, धनेतर ने चौथा और दयोथ की टीम ने पांचवां स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर गेहड़वीं की निष्ठा को बेस्ट अटैकर और जुखाला की अलीशा को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। समापन समारोह में बीडीसी सदस्य रामपाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सदर कृष्णा शर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन प्रीतम ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य नीवा ठाकुर और उपप्रधान रूपा शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कृष्णा शर्मा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। खेलों में भी महिला खिलाड़ियों ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिल सके। जिला एमेच्योर खो-खो संघ के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न महिला टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान संजीव ठाकुर, प्रदेश सह सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान जयपाल, कोषाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, महासचिव चुनी लाल ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed