{"_id":"67b476e8a3ff8671a60b340a","slug":"jukhaala-panchayat-pradhan-assaulted-case-registered-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-132265-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जुखाला पंचायत प्रधान से मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जुखाला पंचायत प्रधान से मारपीट, मामला दर्ज
विज्ञापन
बाइक पर आए तीन आरोपियों ने ने गाड़ी भी तोड़ी
बिलासपुर। जुखाला पंचायत के प्रधान से तीन लोगों ने मारपीट की। उनकी गाड़ी से भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जुखाला के प्रधान जगदीश कुमार गांव बटोली, डाकघर जुखाला, तहसील सदर ने बताया कि वह सोमवार को गाड़ी में मार्कंडेय से आ रहा था। उनकी गाड़ी में दो और लोग भी थे। शाम करीब 7 बजे जब वे गसौड़ के पास पहुंचे तो बाइक पर तीन व्यक्ति आए और उनकी गाड़ी के आगे उसे खड़ा कर दिया। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। बाइक से तीनों उतरे और इसके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रधान ने बताया कि तीनों ने इसके गाड़ी से बाहर निकलने का मौका नहीं दिया और मारपीट करते रहे। इसके बाद तीनों ने गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। प्रधान ने बताया कि तीनों के पास हथियार भी थे। तीनों ने हथियार दिखाकर उन्हें धमकाया और वहां से भाग गए।
डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि प्रधान की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।