फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JR, Nursing officers learned the use of chemo port implantation and biopsy equipment.

Bilaspur News: जेआर, नर्सिंग अधिकारियों ने सीखे कीमो पोर्ट प्रत्यारोपण और बायोप्सी उपकरण के उपयोग

Sat, 08 Feb 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
JR, Nursing officers learned the use of chemo port implantation and biopsy equipment.
एम्स बिलासपुर में आयोजित विशेष हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित जेआर, नर्सिंग अधिकारी
-एम्स के ऑन्कोलॉजी विभाग ने किया विशेष हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
विज्ञापन

- चिकित्सकीय टीम को इन प्रक्रियाओं में दक्ष होना अत्यंत आवश्यक : डॉक्टर चित्रेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के ऑन्कोलॉजी विभाग ने कैंसर उपचार में अत्याधुनिक प्रक्रियाओं के बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से जूनियर रेजिडेंट्स और नर्सिंग अधिकारियों के लिए विशेष हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में कीमो पोर्ट प्रत्यारोपण, प्ल्यूरैक्स कैथेटर स्थापना और बायोप्सी उपकरण के उपयोग पर गहन प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व डॉ. चित्रेश शर्मा, डॉ. प्रवेश धीमान और डॉ. मुनिंद्र नेगी ने किया। कार्यक्रम में करीब 100 डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को इन महत्वपूर्ण चिकित्सा प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया, जिससे उनका आत्मविश्वास और कुशलता दोनों बढ़ी। डॉ. चित्रेश शर्मा ने बताया कि कैंसर उपचार की जटिल प्रक्रियाओं को सही ढंग से करने के लिए चिकित्सकीय टीम को इन प्रक्रियाओं में दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। वहीं डॉ. प्रवेश धीमान ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सत्र चिकित्सा पेशेवरों को मरीजों की देखभाल में बेहतर योगदान देने में सहायक सिद्ध होगा। इस दौरान प्रतिभागियों ने कीमो पोर्ट और कैथेटर प्रत्यारोपण की तकनीकों को न केवल समझा बल्कि इन्हें व्यावहारिक रूप से भी सीखा। डॉ. मुनिंद्र नेगी ने इस बात पर जोर दिया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और उन्नति के लिए बेहद आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed