फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Joint secretariat construction started in Ghumarwin

घुमारवीं में संयुक्त सचिवालय निर्माण शुरू

Mon, 16 Aug 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Joint secretariat construction started in Ghumarwin
घुमारवीं में उप कोषागार भवन का शिलान्यास करते राजेंद्र गर्ग। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं में उपकोषागार भवन और आवासीय भवन का शिलान्यास किया। एक करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कोषागार भवन और आवासीय भवन के निर्माण के लिए कार्य आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कोषागार के निर्माण से विभाग को अपना भवन प्राप्त होगा। सभी विभागों के कर्मचारियों को इसका लाभ प्राप्त होगा और अपने कार्य को निपटाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बताया कि कोषागार के निर्माण को 1 वर्ष में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार जहां एक और ग्रामीण व पिछड़े तथा दूर दराज क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं, वहीं सरकार प्रदेश के कर्मचारियों का भी पूरा ध्यान रख रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जुलाई महीने से प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को 6 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार छठे वेतन आयोग को लागू करने से पहले ही प्रदेश के कर्मचारियों को अंतरिम राहत प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घुमारवीं में लोगों को एक ही छत के नीचे सभी विभागों की सेवाएं प्रदान करने के लिए संयुक्त सचिवालय भवन का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर जिला कोषाधिकारी गौरव महाजन ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धनीराम सांखला, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता दीपक कपिल, जल शक्ति विभाग अधिशासी अभियंता सतीश शर्मा, उप कोषाधिकारी घुमारवीं सुखदेव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed