{"_id":"672a243364b23bf5d60fe2e9","slug":"jitendra-chandel-inspected-housing-board-colony-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126020-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जितेंद्र चंदेल ने किया हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जितेंद्र चंदेल ने किया हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निरीक्षण
Tue, 05 Nov 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
.अधिकारियों को कॉलोनी में व्यवस्था सुधार के दिए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमुडा के नामांकित निदेशक जितेंद्र चंदेल ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एचआरटीसी के नामांकित निदेशक, परचेज कमेटी और राज्य कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान, राज्य महिला कांग्रेस की महासचिव एवं ग्राम पंचायत नौणी की प्रधान निर्मला राजपूत, जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव मीरा भोगल भी मौजूद रहीं।
जितेंद्र चंदेल ने कहा कि बिलासपुर में हिमुडा के लिए नई योजनाओं की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। उन्होंने कॉलोनी में पानी के ड्रेनेज सिस्टम, सीवरेज व्यवस्था और सड़कों के रखरखाव को लेकर विभाग के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बिलासपुर में बन रहे दो नए हिमुडा ब्लॉकों का भी निरीक्षण किया। चंदेल ने कहा कि हिमुडा प्रदेश में गुणवत्ता के लिए जाना जाता है और इस पर लगातार ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हिमुडा के नियमों में सुधार किया जाएगा ताकि निवासियों को उच्चतम सुविधाएं प्राप्त हों। इस दौरान उन्होंने निवासियों से अपील की कि वे ग्रीन एरिया की महत्ता को समझें, सड़कों और रास्तों में खुलापन बनाए रखें और हिमुडा की भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न करें, ताकि सभी निवासियों को सुगम जीवन यापन का अवसर मिल सके।