फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jhandutta Ser-Tungdi-Sunhani-Barthin road has become a cause of trouble due to dilapidation

Bilaspur News: झंडूता सेर-तुंगड़ी-सुन्हाणी-बरठीं सड़क पर खस्ताहल डंगे बने परेशानी का कारण

Wed, 30 Nov 2022 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Jhandutta Ser-Tungdi-Sunhani-Barthin road has become a cause of trouble due to dilapidation
सेर तुंगड़ी सुनहानी सड़क मार्ग पर गिरे डंगे दे रहे हैं हादसों को न्योता। संवाद - फोटो : BILASPUR
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की उपमंडल मुख्यालय की झंडूता सेर-तुंगड़ी-सुन्हाणी-बरठीं सड़क के गिरे डंगे वाहन चालकों के लिए भारी परेशानी का कारण बने हुए हैं। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

डंगे गिरने की वजह से हर समय दुर्घटना के होने का डर लगा रहता है। लोक निर्माण विभाग समस्या से अवगत होने पर भी कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिससे समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि झंडूता उपमंडल की सेर-तुंगड़ी-सुन्हाणी सड़क मार्ग से सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। इस सड़क मार्ग से अधिकतर लोगों का बरठीं-घुमारवीं-बड़सर सहित हमीरपुर जाने के लिए कम दूरी तय कर सड़क मार्ग है। करीब चार किलोमीटर सड़क मार्ग पर करीब आधा दर्जन जगहों पर बरसात के मौसम में कुछ जगहों पर भूस्खलन की वजह से ल्हासे और डंगे गिर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर तो वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना के होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। समय पर लोक निर्माण विभाग ने डंगों का निर्माण कार्य नहीं किया तो लोगों को विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। वहीं लोक निर्माण विभाग झंडूता के कनिष्ठ अभियंता शिव कुमार ने बताया कि समस्या विभाग के ध्यान में है, लेकिन स्थानीय लोग डंगे के निर्माण में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed