{"_id":"62f54ab27d8b2778c23daed4","slug":"jhandoota-school-win-bedminton-and-march-past-bilaspur-news-sml418158090","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन और मार्च पास्ट में झंडूता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन और मार्च पास्ट में झंडूता प्रथम
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर 19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रत
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता(बिलासपुर)। शहीद अश्विनी स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शिक्षा उप निदेशक निरीक्षण एनआर शर्मा ने किया। उन्होंने बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि खेलें हमारे जीवन का मुख्य अंग है।
उन्होंने कहा कि खेलों से हमारे शरीर का सर्वांगीण विकास करने के साथ साथ हमारे अंदर अनुशासन, समन्वय, सहयोग का विकास होता है। उन्होंने प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को इनाम भी बांटे। खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 241 खिलाड़ी छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में झंडूता स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन और मार्च पास्ट में प्रथम, वॉलीबाल और खो-खो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के कुश्ती वर्ग में 74 किलो वजन में निखिल कुमार, 79 किलो में अभिषेक, 92 किलो वजन में सूर्यांश ने पहला स्थान प्राप्त किया। सभी खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए आल राउंड बेस्ट की ट्रॉफी का खिताब भी झंडूता स्कूल के नाम रहा। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य पवन सांख्यान, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश मन्हास, सेवानिवृत्त पीटीई शकुंतला देवी उपस्थित रहे।