फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jewelery worth lakhs stolen from an abandoned house in Darwada village

Bilaspur News: डड़वाडा गांव में सूने घर से लाखों के गहने चोरी

Mon, 22 Jul 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from an abandoned house in Darwada village
घटना के समय परिवार का कोई सदस्य नहीं घर पर मौजूद
विज्ञापन

सोने की तीन अंगूठियां, चाक, सोने का सेट, मंगलसूत्र, टीक, कान के झुमके, बालियां, तीलियां ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी क्षेत्र की पंचायत लंझता के डड़वाडा गांव में अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े घर के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय घर का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। चोर घर से लाखों के आभूषण चुराकर ले गए।
डड़वाडा गांव के बलबीर ने बताया कि वह ट्राला चलाते हैं। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपना ट्राला जीप लेकर दधोल चौक चले गए। इसके बाद करीब 10 बजे उनकी पत्नी बिमला देवी भी किसी जरूरी काम से बेला गांव की तरफ चली गईं। इस दौरान घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। बलबीर ने बताया कि दोपहर में जब वह घर आया तो देखा कि घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जब अंदर जाकर देखा तो दूसरे कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। बलबीर ने इसकी जानकारी स्थानीय वार्ड सदस्य व पंचायत प्रतिनिधियों को दी। इसके बाद भराड़ी पुलिस को सूचित किया गया। भराड़ी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया कि अज्ञात चोर दो दरवाजों के ताले तोड़ कर अंदर घुसे थे। भीतर रखी अलमारी के लॉक को लोहे के सरिए से तोड़ा गया है। दिन दिहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से साफ जाहिर है कि कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं रह गया है। चोरी हुए आभूषणों में सोने की तीन अंगूठियां, चाक, सोने का सेट, मंगलसूत्र, टीक, कान के झुमके, बालियां, तीलियां आदि शामिल हैं। इनकी कीमत करीब दस लाख रुपये है। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस जांच कर रही है। मौके से फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इसी घर में साल 2007 में भी चोरी की वारदात हुई थी। उस समय भी लाखों रुपये के गहने और करीब पांच हजार रुपये की नकदी चोरी हुई थी। अब एक बार फिर से इस घर में अज्ञात चोरों ने घर के भीतर से अलमारी तोड़कर आभूषणों को चोरी कर लिया। वहीं चार दिन पहले भी इसी पंचायत के तहत नजदीकी गांव ठंडोडा में लोगों के घरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रमेश भारद्वाज के घर से चार चरोटियां, सुरेंद्र के घर से एक चरोटी, नीलम के घर से एलईडी चोरी हुई थी। चैनू के रिहायशी मकान से सोने का लॉकेट, बालियां, अंगूठी, पायलें, घड़ी और करीब दो हजार रुपये की नकदी चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed