{"_id":"6649fb36d14b2a0d2f01c22e","slug":"jewelery-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-home-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-117573-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घर से लाखों रुपये के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घर से लाखों रुपये के गहने चोरी
विज्ञापन
- चारों ने लॉकर तोड़ कर दिया वारदात को अंजाम
- वारदात के समय घर पर नहीं था कोई भी मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित एक घर से लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। चोरों ने वारदात को अलमारी का लॉकर तोड़कर अंजाम दिया। सीटी चौकी की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में अनिल कुमार कपिल निवासी रौडा सेक्टर बिलासपुर ने बताया है कि आजकल सोलन के नौणी में परिवार सहित रह रहा हूं। सिर्फ बेटा ही रौड़ा सेक्टर स्थित मकान में रहता है। सुबह को बेटा मकान को ताला लगाकर ड्यूटी पर चला गया। जब शाम को घर आया तो देखा कि गेट खुला हुआ था। दरवाजे का ताला गायब था। अंदर कमरे में अलमारी भी खुली पड़ी थी। अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों के गहने कोई चुरा कर ले गया था। बेटे ने फोन पर चोरी की जानकारी दी। एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।