फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   jeep truck collapse one injured in swarghat.

जीप-ट्रक की भिड़ंत में एक घायल

Wed, 27 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर) Updated Wed, 27 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
jeep truck collapse one injured in swarghat.
दुर्घटना

मंगलवार देर रात राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली में स्वारघाट के संतोषी माता मंदिर के समीप एक बोलेरो पिकअप और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक को चोटें आई हैं। इसके साथ ही पिकअप को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12 बजे बिलासपुर से स्वारघाट की ओर आ रही बोलेरो पिकअप को दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिकअप चालक जोगिंद्र पाल पुत्र नत्थू राम गांव राहला तहसील औट  जिला मंडी गाड़ी में ही बुरी तरह से फंस गया।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद उसे पिकअप से बाहर निकाला गया और इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट लाया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि स्वारघाट पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed