फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jawahar Lal Nehru was a visionary person: Dharmani

दूरदर्शी व्यक्ति थे जवाहर लाल नेहरू : धर्माणी

Tue, 14 Nov 2023 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Lal Nehru was a visionary person: Dharmani
पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति प्यार बाल दिवस मनाने का उद्देश्य
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। बच्चे ही देश का भविष्य हैं, अभिभावक बच्चों को संस्कारित बनाकर आगे बढ़ाएं। यह बात विधायक राजेश धर्माणी ने उच्च पाठशाला चुवाड़ी में आयोजित बाल दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कही।
धर्माणी ने बच्चों, लोगों से कहा कि हर साल 14 नवंबर को पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस मनाने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति प्यार था, उसको प्रदर्शित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। बच्चों को मंच प्रदान करने के लिए, आत्म सम्मान बढ़ाने के लिए उनकी प्रतिभा को निखारने का मौका मिल सके। बच्चे आपस में घुल मिल सकें इसके लिए यह कार्यक्रम पाठशाला का न होकर चार-पांच पाठशालाओं को मिलकर किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेहरू राजनेता से कहीं अधिक एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। वे युवा दिमाग में विश्वास करते थे। बच्चों के प्रति उनका समर्पण इतना प्रसिद्ध था कि उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू ने कहा था आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजना शर्मा ने विभागीय कर्मचारियों के सहयोग से इकट्ठा की 50 हजार रुपये की राशि विधायक राजेश धर्माणी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में दी।

इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा जोगिंद्र सिंह राव, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीडी शर्मा, रतनलाल धर्माणी, मुख्य अध्यापिका भावना, बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार, गर्ल्स स्कूल घुमारवीं के प्रिंसिपल परमजीत शर्मा, हाई स्कूल बाड़ी मझेड़वा के मुख्याध्यापक रमेश कुमार, पंचायत प्रधान मस्तराम राणा, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed