{"_id":"6612a0c086fe19a4810d22e7","slug":"jamna-devi-stood-first-in-chair-race-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-115602-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में जमना देवी रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में जमना देवी रहीं प्रथम
विज्ञापन
-राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में बुजुर्ग शो का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्यस्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में रविवार को बुजुर्ग शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम गौरव चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
बुजुर्ग शो के लिए बुजुर्ग काफी उत्साहित दिखे। शो में बुजुर्गों के लिए कुर्सी दौड़ और पंजा लड़ाने जैसे प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एसडीएम गौरव चौधरी ने विजेता बुजुर्गों को शॉल और टोपी देकर पुरस्कृत किया। बुजुर्ग शो को दो भागों में बांटा गया था। 60 से 80 साल तक के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। जबकि 80 साल से ऊपर वालों से पंजा लड़वाया गया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में जमना देवी ने पहला, रतन लाल ने दूसरा और रूपलाल के तीसरा स्थान हासिल किया। पंजा प्रतियोगिता में सोहन लाल ने पहला, जुध्या देवी ने दूसरा और तोदिया राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।