फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jal Tarang Josh Mahotsav: A confluence of adventures will take place at Gobind Sagar Lake

जल तरंग जोश महोत्सव : गोबिंद सागर झील में होगा रोमांच का संगम

Thu, 20 Nov 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jal Tarang Josh Mahotsav: A confluence of adventures will take place at Gobind Sagar Lake
गोबिंद सागर झील में मोटर बोट। संवाद
कयाकिंग, केनोइंग, तैराकी, कंट्री बोट की होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


200 से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। गोबिंद सागर झील के तट पर शुक्रवार से शुरू होने जा रहे जल तरंग जोश महोत्सव-2025 को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रशासन ने इस बार महोत्सव को और भव्य व रोमांचक बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।
अधिकारियों के अनुसार इस बार महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण झील में आयोजित होने वाली जल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें काफी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि कयाकिंग, कैनोइंग, देसी नाव दौड़, तैराकी और फ्लैट वाटर राफ्टिंग जैसी प्रतियोगिताओं के लिए गोविंद सागर झील में सुरक्षा मानकों के अनुरूप विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी इवेंट 500 मीटर की निर्धारित दूरी पर होंगे और इन्हें झील के किनारे लगाई गई बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारित किया जाएगा, ताकि दर्शक इन रोमांचकारी गतिविधियों का करीब से आनंद उठा सकें। कयाकिंग में के–1 और के–2 जबकि कैनोइंग में सी–1 और सी–2 इवेंट आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि ये सभी प्रतियोगिताएं पुरुष और महिला दोनों वर्गों में होंगी। वहीं कंट्री बोट प्रतियोगिता पूरी तरह ओपन वर्ग में होगी। तैराकी में जूनियर व सीनियर दोनों श्रेणियों में मुकाबले होंगे, जिनमें पुरुष और महिलाएं भाग लेंगे। फ्लैट वाटर राफ्टिंग प्रतियोगिता भी ओपन वर्ग में करवाई जाएगी।
विज्ञापन

महोत्सव की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अब तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ से 200 से अधिक खिलाड़ी पंजीकरण करवा चुके हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि महोत्सव शुरू होने तक प्रतिभागियों की संख्या और बढ़ेगी। जल क्रीड़ाओं के अलावा मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। युवाओं में फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वेट लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग की ओपन प्रतियोगिताएं भी महोत्सव का हिस्सा होंगी। प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए विशेष पुरस्कार वितरण समारोह भी रखा गया है।

गोबिंद सागर झील में मोटर बोट। संवाद

गोबिंद सागर झील में मोटर बोट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed