फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jagdish Verma and Sukhram become vice presidents of BJP Kisan Morcha

Bilaspur News: जगदीश वर्मा और सुखराम बने भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष

Sat, 09 Sep 2023 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
Jagdish Verma and Sukhram become vice presidents of BJP Kisan Morcha
झंडूता मंडल के
विज्ञापन

-बल्हसीणा कॉलेज को बंद करने का नतीजा लोस चुनाव में भरेगी कांग्रेस:कटवाल


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। भाजपा किसान मोर्चा झंडूता मंडल की बैठक का आयोजन खबड़ी माता मंदिर बल्हसीणा में किया गया। इस मौके पर झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीत राम कटवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता की सीख देते हुए आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाने की बात पर प्रेरित किया। सुदृढ़ एवं सक्षम किसान मोर्चा के गठन पर किसानों को बधाई दी। उन्होंने किसान हित में निरंतर कार्य करने की भी प्रेरणा उपस्थित किसानों, पदाधिकारियों और लोगों को दी। उन्होंने बल्हसीणा कॉलेज के डी-नोटिफाई करने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा कि कॉलेज के लिए उन्होंने पहले ही आठ कमरों का प्रबंध किया था। लगभग दो लाख का फर्नीचर लिया था। बच्चों का दाखिला हुआ, स्टाफ की व्यवस्था की। इसके बाद भी प्रदेश सरकार ने कॉलेज को डी-नोटिफाई कर दिया। इसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा खबड़ी माता मंदिर के लिए दिए गए चार लाख रुपये से बनने वाले हाल का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि किसान मोर्चा झंडूता मंडल के अध्यक्ष पद की कमान सेवानिवृत कैप्टन राजेश मेहता को संभाली गई है। उन्हीं की अध्यक्षता में समस्त कार्यकारिणी का गठन किया गया। उपाध्यक्ष पद पर जगदीश वर्मा, सुखराम, महामंत्री सुरेंद्र चंदेल, कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार, सचिव राजपाल ठाकुर, रूपलाल चंदेल, प्यार सिंह, दिनेश कुमार, सदस्यों में सुरेश कुमार, भागचंद, अनिल कुमार, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, विजय कुमार, सोहनलाल ठाकुर, सरवन लाल शर्मा, मुख्तियार सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, प्रवीण चंदेल के साथ अभिया राम को पद भार की कमान सौंपी गई। बैठक में झंडूता मंडल के अध्यक्ष रस्म सिंह चंदेल, प्रभारी एवं उपाध्यक्ष एम एस ठाकुर, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल, दिनेश पटयाल, मनोज चंदेल, अजय कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्षा कंचन धीमान, जोगेंद्र सेन, कैप्टन जगदेव चंदेल, महेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, डॉ. राम प्रकाश गौतम, करतार सिंह, गोपाल, कमला देवी, नीलम कुमारी, पुष्पा देवी, विचित्र सिंह, कृपाल सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed