फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jagat Prakash Nadda sent relief material to the Bilaspur disaster affected people.

Bilaspur News: जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री

Fri, 19 Sep 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jagat Prakash Nadda sent relief material to the Bilaspur disaster affected people.
जेपी नड्डा की ओर से भेजी गई राहत सामग्री उतारते हुए भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
तिरपाल, बर्तन, रोजमर्रा की जरूरत का सामान शामिल
विज्ञापन

त्रिलोक बोले, भाजपा परिवार हर आपदा में लोगों के साथ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर जिले के प्राकृतिक आपदा प्रभावितों की मदद का हाथ बढ़ाया है। इस बार राहत सामग्री में तिरपाल, बर्तन और रोजमर्रा की जरूरत की कई अन्य चीजें शामिल हैं। बिलासपुर में इसका वितरण भी शुरू कर दिया गया है।

सदर विधानसभा के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि हिमाचल में इस साल भी प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है। बिलासपुर जिला भी इससे अछूता नहीं रहा। कई रिहायशी मकान, शौचालय, मवेशीखाने और फसल क्षतिग्रस्त हुई हैं। ऐसे में बेघर हुए परिवारों को जीवन के कई संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रदेश सरकार और प्रशासन के प्रयास जारी हैं। भाजपा के सभी विधायक और पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेकर राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। साथ ही कई समाजसेवी संगठन भी अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। जमवाल ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं और सदर विधानसभा क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद उन्होंने अपने गृह जिले के लोगों की मदद नहीं भूली। वर्ष 2023 में भी उन्होंने आपदा प्रभावितों के लिए राशन सामग्री भेजी थी। इस बार राहत सामग्री में तिरपाल और रोजमर्रा की जरूरत का सामान शामिल है। उनका यह सहयोग पीड़ित परिवारों को कठिन परिस्थितियों से उबरने में मददगार साबित होगा। भाजपा परिवार की ओर से दी जा रही यह सहायता लोगों के बीच उम्मीद की किरण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed