फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   It rained in the district on Tuesday night, wheat got lifeline

Bilaspur News: जिले में मंगलवार रात को हुई बारिश, गेहूं को मिली संजीवनी

Wed, 05 Feb 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
It rained in the district on Tuesday night, wheat got lifeline
बिलासपुर शहर में सुबह के समय बारिश के बाद भीगा हुआ बस अड्डा और छाया कोहरा । संवाद
सुबह के समय छाया घना कोहरा, ठंडक भी बड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में मंगलवार रात को अच्छी बारिश हुई। मंगलवार रात करीब 12:00 बजे से बारिश शुरू हुई, जो बुधवार तड़के तक रुक-रुक कर होती रही। बारिश के बाद बुधवार सुबह बिलासपुर और घुमारवीं शहर में सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहा।

बुधवार को भी दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। उधर, मंगलवार रात को हुई बारिश जिले में गेहूं, लहसुन, प्याज, सरसों आदि फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। लंबे समय से बारिश नहीं होने से गेहूं, लहसुन, प्याज आदि की फसल पीली पड़ने शुरू हो गई थी। इस कारण किसानों को अच्छी पैदावार नहीं होने की चिंता सताने लगी थी। लेकिन मंगलवार रात को बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। घुमारवीं क्षेत्र के किसान जोगिंद्र सिंह, रामपाल, पवन ठाकुर, सोनू ठाकुर आदि ने बताया कि मंगलवार रात को हुई बारिश से फसलों खासकर गेहूं की फसल को संजीवनी मिली है। हालांकि आने वाले दिनों में फिर से फसलों की बारिश की आवश्यकता है। बता दें कि जिले में 25 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की जाती है, जिसमें से मात्र 6 हजार हेक्टेयर में ही सिंचाई की सुविधा है। अन्य कृषि भूमि बारिश पर ही निर्भर है। उधर, बारिश होने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed