फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   It is important for everyone to get vaccinated: Vijay

वैक्सीन लगवाना हर किसी के लिए जरूरी : विजय

Mon, 28 Apr 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 28 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
It is important for everyone to get vaccinated: Vijay
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाईं में विश्व टीकाकरण सप्ताह के तहत आयोजित जागरूकता शिविर में उप
-लोगों को टीकाकरण से होने वाले कुछ एक प्रतिकूल प्रभावों की दी जानकारी
विज्ञापन

-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाईं में लगाया जागरुकता शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाईं में विश्व टीकाकरण सप्ताह के तहत जागरुकता शिविर का आयोजन चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनन्य की अध्यक्षता में किया गया।

हेल्थ एजुकेटर विजय कुमारी ने उपस्थित महिलाओं, आशा वर्कर्स और लोगों को टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाना हर किसी के लिए बेहद आवश्यक है। यह रोग के खिलाफ आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को लड़ने की ताकत प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत गर्भवती माता और बच्चों के लिए टीकाकरण बीमारियों के लिए किया जाता है, जिसमें बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों के प्रति टीकाकरण के द्वारा प्रतिरक्षित किया जाता है। क्षय रोग, पोलियो, गल्गोटू, काली खांसी, टेटनेस, हेपेटाइटिस बी, हेमोफिलस, इन्फ्लुएंजा बी का रोग, निमोनिया, रोटा वायरस से होने वाले दस्त रोग, खसरा व रूबेला, माता व बच्चे के लिए टेटनेस का टीकाकरण किया जाता है। उन्होंने सभी आशा वर्कर से अनुरोध किया कि टीकाकरण सत्र वाले दिन लाभार्थियों को एक ही समय में पहुंचने के लिए कहें, ताकि वैक्सीन की गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने आशा वर्कर को बताया कि माता को आपके बच्चे को कौन सा टीका कब लगना है और किस बीमारी से रोकथाम करता है, किस जगह लगना है, कौन से प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं और उनका निदान कैसे, कहां पर किया जाना है और टीकाकरण कार्ड को सुरक्षित रखें तथा अगले टीकाकरण सत्र में साथ लेकर आए यह सब जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से यह आग्रह किया कि अपने बच्चों को या गर्भवती माता को टीकाकरण निर्धारित अवधि में ही कराएं। लोगों को टीकाकरण से होने वाले कुछ एक प्रतिकूल प्रभावों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें प्रतिभागियों को वाटर बोतल इनाम में दी गई। इनाम प्राप्त करने वालों में गर्भवती महिला दीक्षा, आशा वर्कर डोलमा, मीनाक्षी, आती, रजनी, रंजना, सुनीता, कमलेश, सत्या, सुनीता आदि शामिल है। इस अवसर पर पुरुष पर्यवेक्षक भूपेंद्र कुमार, महिला सुपरवाइजर नीलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed