फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ishani stood first in Jalebi race competition

Bilaspur News: जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में ईशानी रहीं प्रथम

Sat, 02 Dec 2023 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Ishani stood first in Jalebi race competition
- राधा-कृष्णा स्कूल घंडालवीं में मनाया खेल दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राधा-कृष्णा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घंडालवीं में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत घंडालवीं की प्रधान सरला चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में ग्रेपलिंग संघ के राज्य अध्यक्ष राजकुमार परमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


खेल दिवस के मौके पर नर्सरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने जलेबी दौड़, बैलून दौड़ में भाग लिया। नर्सरी के बच्चों की जलेबी दौड़ में ईशानी ने पहला, दिव्यांशी ने दूसरा और कनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यूकेजी सेक्शन (ए) में जलेबी दौड़ में अहान और इशायु विजयी रहे। यूकेजी सेक्शन (बी) में अथर्व ने पहला, आयांश ने दूसरा और संध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहली कक्षा की लड़कियों में जलेबी दौड़ में अस्मिता ने पहला, अक्षिता ने दूसरा, तृषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कों की बैलून दौड़ में महावीर ने पहला, नवीन ने दूसरा और आर्यन ने तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी कक्षा की फ्रॉक ड्रेस स्पर्धा में शिवन्या ने पहला, नीरज ने दूसरा और गर्वित ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीसरी कक्षा की वन लेग रेस में सुमित ने पहला, कुणाल ने दूसरा और नमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। चौथी कक्षा के लड़कों की रस्साकशी में प्रणव, अखिलेश, लोकेश, अमित, परितोष, अक्षत, मयंक विजयी रहे। चौथी कक्षा की तीन टांग दौड़ में दीपिका ने पहला, संचित, कनिका ने दूसरा और सिमरन, वैष्णवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांचवीं कक्षा की वॉटर बॉटल प्रतिस्पर्धा में वंदना ने पहला, प्रांचल ने दूसरा और अस्मिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। छठी कक्षा के लड़काें की हिट द क्लास विद बैलून प्रतिस्पर्धा में दिव्यांश ने पहला और पूर्वांश ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की स्पर्धा में आराध्या और वैशाली ने पहला, अदिति और नव्या ने दूसरा स्थान हासिल किया। सातवीं कक्षा के लड़कों की प्रतिस्पर्धा में शिवम, पार्षित और शिव ने पहला, सारांश और राहुल ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की स्पर्धा में मनीषा ने पहला, भार्गव ने दूसरा स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा की टांग दौड़ में अंशिका और रीवा ने पहला, कोमल और दीपिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में मोहित और सोहिल ने पहला, अरनव और किंशुक ने दूसरा स्थान हासिल किया। नवमीं कक्षा की लड़कियों की बुक बैलेंस रेस में श्रेया चौहान ने पहला, साक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में अभय ने पहला और प्रतीक ने दूसरा स्थान हासिल किया। दसवीं कक्षा की बुक बैलेंस रेस में लड़कों में आर्यन ने पहला और शिवांश ने दूसरा स्थान हासिल किया। ग्यारहवीं कक्षा की लड़कियां और 12वीं कक्षा के लड़के रस्साकशी में विजय घोषित किए गए। राजकुमार परमार ने साइना को रूस में हुई प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार, एसएमसी की प्रधान अंजू धीमान, पंचायत वार्ड सदस्य सुरेश कुमार और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed