फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Introduced the culture of Bilaspur through folk songs and folk dances

Bilaspur News: लोकगीत, लोकनृत्य से दिया बिलासपुर की संस्कृति का परिचय

Tue, 19 Mar 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Introduced the culture of Bilaspur through folk songs and folk dances
- स्थानीय कलाकारों ने किया लोगों का खूब मनोरंजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में मंगलवार को लोकोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक दलों, महिला मंडल और एकल कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कलाकारों ने पारंपरिक वेषभूषा में गिद्दा, धाजा और लोकनृत्य प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। लोकोत्सव में दूसरे दिन उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मंच का संचालन निशांत ने किया। लोकगीत और लोकनृत्य के माध्यम से कलाकारों ने बिलासपुर की पुरानी संस्कृति को दिखाया। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए। महिलाओं ने सोने देया घाघरुआ चल पानीए जो जाना ना, वार बसा ऊंचा सा बंदला हो, पार बसी धारा बडोली हो, खाना पीना नंद लेनी ओ गमरीए और घर आईजा मेरे साजना लोकगीतों पर गिद्दा प्रस्तुत किया। इसके बाद कलाकारों ने एकलगीत की प्रस्तुतियां दीं। झंडूता बैहरन से रमेश ने धाजा प्रस्तुत किया। इसके अलावा महिला मंडल जुरासी, क्रांति महिला मंडल पलासनिया, महिला मंडल कंज्योट, महिला मंडल कंदरौर, महिला मंडल नौणी, नव ज्योति महिला मंडल निहारखन बासला, महिला मंडल कंदारौर धार, राधे-राधे महिला मंडल पिपलुघाट मलांगन, महिला मंडल पंगा, महिला मंडल घंडीर और महिला मंडल कनौण ने प्रस्तुति दी। एकल कलाकारों में कमला, फुला देवी, प्यारी देवी, सीता राम, रीमा, पूजा, चिंता और सोनिका ने प्रस्तुति दी। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कलाकारों को बधाई दी। इस मौके पर जिला भाषा अधिकारी रैवती सैनी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed