फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Interviews for 650 posts in Bilaspur's Gahar on 26 February

650 पदों के लिए 26 फरवरी को गाहर में भर्ती

Fri, 25 Feb 2022 12:38 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Interviews for 650 posts in Bilaspur's Gahar on 26 February
Interviews for 650 posts in Bilaspur's Gahar on 26 February
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। निजी कंपनी विभिन्न श्रेणियों के 650 पद भरेगी। इसके लिए घुमारवीं उपमंडल की गाहर पंचायत में भर्ती प्रक्रिया होगी। यह 26 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी। इंडक्टिव सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड शिमला के एचआर जसदीप कौर ने बताया अभ्यर्थी 240 रुपये एप्लीकेशन शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 175, महिला सिक्योरिटी गार्ड के 75, अनस्किल्ड हेल्पर के 150, आईटीआई डिप्लोमा के 75, टेलीकॉलर स्नातक पास के 50, रिक्रूटमेंट अधिकारी के 50 और बी फार्मा के 25 पद भरे जाएंगे। सिक्योरिटी गार्ड के लिए दसवीं पास, लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 58 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में स्थायी तौर पर नियुक्तियां दी जाएंगी। मासिक वेतन 9500 से 22 हजार रुपये तक दिया जाएगा। रहना, खाना, ईपीएफ, ईएसआई, इंश्योरेंस, ओवरटाइम और इंक्रीमेंट कंपनी मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन शारीरिक मापदंड, लिखित परीक्षा व पर्सनल इंटरव्यू के बाद होगा। सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 37 साल रखी गई है। अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ लाएं। अभ्यर्थी कोरोना के नियमों को ध्यान में रखते हुए आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9816673100 व 7018547559 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed