{"_id":"65edba68da8b6d86ad0a9e1b","slug":"interview-tomorrow-for-100-posts-of-security-guard-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-114353-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए साक्षात्कार कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए साक्षात्कार कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-इंटरव्यू में पुरुष उम्मीदवार ही ले सकते हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों की भर्ती के लिए 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि साक्षात्कार में पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार की आयु सीमा 19 से 37 साल होनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा बारहवीं पास है। उम्मीदवार की लंबाई न्यूनतम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 किलोग्राम या इससे अधिक होना चाहिए। साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवार को मासिक मानदेय 17,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं पहुंच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग लेने के लिए एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।