{"_id":"68653c62c6f7b3f19a014730","slug":"insurance-company-bajaj-allianz-accused-of-fraud-complaint-lodged-with-sp-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-139892-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बीमा कंपनी बजाज आलियांज पर धोखाधड़ी का आरोप, एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बीमा कंपनी बजाज आलियांज पर धोखाधड़ी का आरोप, एसपी से की शिकायत
Wed, 02 Jul 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
मैच्योर पॉलिसी की रकम किसी और खाते में कर दी ट्रांसफर
कंपनी बोली, गलती हुई है, बीमा लोकपाल के समक्ष जाएगा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बीमा कंपनी बजाज आलियांज पर एक बीमाधारक ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि सात वर्षों तक किस्त भरने के बावजूद जब पॉलिसी मैच्योर हुई तो रकम उसे देने के बजाय किसी और के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। इस मामले को लेकर पीड़ित ने एसपी बिलासपुर को शिकायत सौंपी है और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि कंपनी ने 2013 में शुरू की गई पॉलिसी की शर्तों के अनुसार भुगतान करने से न केवल इनकार किया बल्कि मार्च 2025 से जुलाई तक एनओसी के नाम पर चक्कर भी कटवाए। इसके बावजूद उसे अभी तक पूरी रकम नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार, झंडूता उपमंडल की बलोह पंचायत निवासी किशोरी लाल ने 11 मार्च 2013 को बजाज आलियांज से एक पॉलिसी ली थी, जिसमें सालाना 18 हजार रुपये की किस्त देनी थी। उन्होंने सात सालों में कुल 1.26 लाख रुपये कंपनी में जमा करवाए। तीन वर्ष बाद कंपनी को उन्हें 63 हजार रुपये चेक के माध्यम से लौटाने थे, लेकिन यह रकम किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी गई।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, मार्च 2025 में जब वह बिलासपुर स्थित कंपनी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि भुगतान हो चुका है। जब उन्होंने विरोध किया तो कंपनी ने उन्हें बैंकों से एनओसी लाने के लिए कहा और लगातार तीन महीने तक दौड़ाया। अंत में कंपनी ने पैसे देने से मना कर दिया और अब फोन कॉल का जवाब तक नहीं दे रही। इस मामले में कंपनी के मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि बीमाधारक के साथ गलती हुई है, जिसे सुधारने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि यह मामला चंडीगढ़ मुख्यालय में उठाया गया है और जल्द ही इसे बीमा लोकपाल के समक्ष रखा जाएगा, जहां इसका समाधान किया जाएगा।