फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   inspection to shift temples from lake

झील में डूबे ऐतिहासिक मंदिरों का होगा पुनर्स्थापन, तकनीकी टीम ने किया निरीक्षण

Fri, 15 Jul 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
inspection to shift temples from lake
बिलासपुर में गोबिंसागर झील का निरीक्षण करती प्रसासन और कंपनी की टीम। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला प्रशासन और लार्सन एंड टरबो (एलएंडटी) कंपनी की टीम ने गोबिंदसागर झील का निरीक्षण किया। झील में समा चुके बिलासपुर के ऐतिहासिक मंदिरों के पुनर्स्थापन के लिए 1,400 करोड़ रुपये की परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। इसकी डीपीआर तैयार करने के लिए चिह्नित स्थानों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि इस योजना को कार्यान्वित करने के लिए लार्सन एंड टबरो कंपनी की तकनीकी टीम ने प्रशासन के साथ चिह्नित स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि योजना को तीन चरणों में कार्यान्वित करने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार इस परियोजना को अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से पूरा किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण में इन मंदिरों को नाले का नौण में पुनर्स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसी परियोजना के दूसरे चरण में सांडू के मैदान को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। तीसरे चरण में मंडी भराड़ी के पास बैराज बनाकर मंदिरों के आसपास एक जलाशय बनाया जाएगा। इसमें रिवर फ्रंट और वॉकवेज आदि विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से जहां बिलासपुर एक आदर्श पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा, वहीं इससे बिलासपुर का पुराना इतिहास और संस्कृति भी पुनर्जीवित होगी। इससे बिलासपुर के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त उपायुक्त गौरव चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed