{"_id":"6a97008d12cf0470be0b7d54","slug":"jagdish-kumar-from-ghumarwin-receives-presidents-medal-for-the-third-time-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166737-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं के जगदीश कुमार को तीसरी बार मिला राष्ट्रपति पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं के जगदीश कुमार को तीसरी बार मिला राष्ट्रपति पदक
विज्ञापन
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होते चुवाड़ी के जगदीश कुमार। स्रोत: वीडियोग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा-किश्तवाड़, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में साहसिक अभियानों के लिए मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल की दकड़ी पंचायत के चुवाड़ी गांव निवासी एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट जगदीश कुमार को उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और साहस के लिए तीसरी बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। एसएसबी के अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र सराहन में तैनात जगदीश कुमार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में गृह सचिव गोविंद मोहन ने राष्ट्रपति पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
जगदीश कुमार जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ और बिहार के नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्रों में सेवाएं दे चुके हैं। इन क्षेत्रों में तैनाती के दौरान उन्होंने उग्रवाद विरोधी अभियानों में साहस और बेहतर नेतृत्व का परिचय दिया। उनके नेतृत्व में चलाए गए अभियानों में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली।
जगदीश कुमार को इससे पहले भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं। इनमें गोल्डन डिस्क, कठिन सेवा पदक, भारतीय पुलिस पदक, डीजी गोल्डन डिस्क, आंतरिक सुरक्षा पदक और गैलेंट्री अवॉर्ड शामिल हैं। तीसरी बार राष्ट्रपति पदक मिलना उनकी लंबी और उत्कृष्ट सेवा के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण का सम्मान है।
विज्ञापन
उनकी इस उपलब्धि से चुवाड़ी गांव के साथ घुमारवीं और बिलासपुर में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में जगदीश कुमार के साहस और समर्पण ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।