फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   inspection in colony

Bilaspur News: विस्थापितों की कॉलोनियों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 29 Nov 2023 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
inspection in colony
कोलबांध विस्थापितों की समस्याओं की 15 दिन में अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

एनटीपीसी की ओर से तैयार की गई सार्वजनिक संपत्तियों का भी लिया जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोलबांध विस्थापितों की कॉलोनियों का एसडीएम सदर ने निरीक्षण किया। उन्होंने विस्थापितों की समस्याओं की 15 दिन में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। एनटीपीसी की ओर से तैयार की गई सार्वजनिक संपत्ति का भी जायजा लिया।
कहा कि पिछले कई साल से कोलबांध विस्थापितों के लिए एनटीपीसी की ओर से बनाए जाने वाली लंबित कार्यों को शीघ्र ही जिला प्रशासन के माध्यम से विभिन्न विभागों को सौंपा जाएगा। एसडीएम अभिषेक गर्ग ने बुधवार को कोलबांध परियोजना से विस्थापित हुए लोगों के लिए बनी आरसी कॉलोनी कसोल, चम्यौण, सेडपा, हरनोड़ा डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम अभिषेक गर्ग ने बिजली कनेक्शन, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व्यवस्था, जगह-जगह गिरे डंगों और डंगों पर बने मकानों को खतरा, आरसी कॉलोनी सेडपा की सड़कों में गड्ढे, पानी की निकासी सहित विभिन्न समस्याओं को जाना। उन्होंने सेड़पा में नए बन रहे 12 प्लॉट, कसोल आरसी कॉलोनी के साथ बने पेयजल भंडारण टैंकों से पानी के रिसाव का भी निरीक्षण किया। हरनोड़ा से कसोल तक एनटीपीसी की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें जो पिछले दो साल से बंद हैं, इसको लेकर दिशानिर्देश दिए। आरसी कॉलोनी की सड़कों में पड़े गड्ढे, जिनकी एनटीपीसी की ओर से सुध नहीं ली जा रही है, इनकी मरम्मत करने के आदेश दिए। एसडीएम ने बताया कि एनटीपीसी की ओर से बनाए संपत्तियों का आंकलन किया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल भवन, डिस्पेंसरी, जलनिकासी, सड़कों की मरम्मत, फुटपाथ, डंगे आदि की मरम्मत का बजट बनाकर प्रशासन के माध्यम से संबंधित विभागों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों के अधिकारी 15 दिन के भीतर इन कॉलोनियों में होने वाले कार्यों की आंकलन रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजेंगे। कहा कि रिपोर्ट के अनुसार एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से बजट उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि विस्थापित कॉलोनियों के कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जा सके। इन कॉलोनियों को प्रशासन की ओर से अधिगृहित किया जाएगा। कहा कि सभी बुनियादी कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को प्लॉट सौंपे जाएंगे। इस मौके पर सीएमओ प्रवीण कुमार, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बिशंभर दास शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, एसडीओ सीताराम ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार, जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्यारे लाल चंदेल, हरनोड़ा पंचायत के प्रधान देशराज, एनटीपीसी और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed