{"_id":"658c1bac273b9334680a58c4","slug":"innaguration-of-road-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-10732-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: निलावास से धलेत संपर्क सड़क का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: निलावास से धलेत संपर्क सड़क का लोकार्पण
विज्ञापन
पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुन ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की निलावास-धलेत संपर्क सड़क का लोकार्पण किया। यह सड़क 52 लाख से बनकर तैयार हुई है। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से पूर्व मंत्री का स्वागत किया। लंबे अरसे से लोगों को सड़क नहीं होने से असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। उनकी मांग को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने पूरा किया है। उन्होंने गांव निलावास धलेत में पांच लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र भवन का शिलान्यास भी किया। राम लाल ठाकुर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित विभागों को समस्याओं का जल्द समाधान करने के आदेश दिए। इस मौके पर रणजीत सिंह ठाकुर, पूजा रानी, अनीता देवी, सपना देवी, प्रभात चंदेल, हैप्पी चंदेल, संदीप चौधरी, सुखराम मौजूद रहे।