फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Injured did not get X-ray facility in CHC Bharari

Bilaspur News: घायल को सीएचसी भराड़ी में नहीं मिली एक्सरे की सुविधा

Sat, 02 Dec 2023 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Injured did not get X-ray facility in CHC Bharari
- सीएचसी को तीन माह पहले मिली नई मशीन, अभी तक नहीं हुई शुरू
विज्ञापन

- विभाग की लापरवाही का लोगों को भुगतना पड़ा खामियाजा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी में नई मशीन होने के बावजूद एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही वाक्य शनिवार को हुआ। सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन एक्सरे सुविधा नहीं होने के चलते उसे घुमारवीं अस्पताल रेफर करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार सरकार ने तीन माह पहले सीएचसी भराड़ी को लाखों रुपये कीमत की एक्सरे मशीन मुहैया करवाई है, लेकिन वह अभी तक धूल फांक रही है। विभाग की यह लापरवाही अब लोगों पर भारी पड़ रही है। शनिवार को घंडालवीं कस्बे में हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को सीएचसी भराड़ी पहुंचाया गया। घायल के एक्सरे होने थे, लेकिन मशीन शुरू नहीं होने के चलते उसे रेफर करना पड़ा। इसके अलावा भराड़ी अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन एक्सरे करवाने के लिए करीब 15 किलोमीटर दूर घुमारवीं का रुख करना पड़ता है। इसका बोझ सिविल अस्पताल घुमारवीं पर भी पड़ रहा है। वहां एक्सरे के लिए लंबी कतार लग रही है। मरीजों को भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में यदि सीएचसी भराड़ी में एक्सरे सुविधा शुरू हो जाए तो लोगों को काफी सुविधा मिल सकेगी। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. पुष्पेंद्र राणा ने कहा की भराड़ी अस्पताल में नई एक्सरे मशीन आ गई है। मशीन लगाने का कार्य लोक निर्माण विभाग के सुपुर्द किया गया है। जल्द ही सीएचसी भराड़ी में एक्सरे मशीन स्थापित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed