फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Informed the professor about the noble process

Bilaspur News: प्रोफेसर को नेक प्रक्रिया से कराया अवगत

Tue, 21 May 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Informed the professor about the noble process
- बिलासपुर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में नेक एक्रीडिटेशन प्रक्रिया के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता के तौर पर डायरेक्टर आइक्यूएसी एचपीयू शिमला से डॉ. रमेश ठाकुर ने शिरकत की।

कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता की जांच के लिए नेक कमेटी का गठन किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए शिक्षा की आवश्यकता है। यदि शिक्षा का स्तर ही अच्छा नहीं होगा तो देश का विकास कैसे अच्छा हो सकता है। मुख्य वक्ता ने सभी को नेक की प्रक्रिया से अवगत कराया और उसके बाद में सभी प्रश्नों का समाधान भी किया। कार्यशाला में स्थानीय कॉलेज ने लीड के तौर पर और अन्य ने क्लस्टर कॉलेज के तौर पर शिरकत की। इससे पहले कार्यशाला में डॉ. विजय और डॉ. रितु शर्मा ने कार्यकारी प्राचार्य को बुके और बैच लगाकर सम्मानित किया। कार्यकारी प्राचार्य ने मुख्य वक्ता को बुके और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यशाला में डॉ. बिहारी लाल, डॉ. कश्मीर सिंह, डॉ. देवेंद्र, डॉ. पंकज, प्रो. रवि कुमार, प्रो. रंजू, डॉ श्याम लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed