फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Informed Panchayat representatives about their rights and responsibilities.

Bilaspur News: पंचायत प्रतिनिधियों को बताए अधिकार और दायित्व

Sun, 27 Sep 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Informed Panchayat representatives about their rights and responsibilities.
घुमारवीं में 11 पंचायतों के 67 सदस्यों ने लिया चार दिवसीय प्रशिक्षण, पंचायत राज व्यवस्था की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं की 11 ग्राम पंचायतों के सदस्यों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इसमें करीब 67 पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। पंचायत सचिवालय की ओर से आयोजित शिविर में पंचायत राज व्यवस्था और पंचायतों के कामकाज से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। रिसोर्स पर्सन ने पंचायत राज अधिनियम के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार और दायित्व समझाए। उन्हें पंचायत के कार्यों को निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम सभा की कार्रवाई, पंचायत की मासिक बैठक और विभिन्न समितियों के गठन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। पंचायत के विकास कार्यों और पंचायत स्तर पर रखे जाने वाले आवश्यक अभिलेखों के बारे में भी प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। इसके अलावा पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के साथ सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल पूछे। रिसोर्स पर्सन ने उनके सवालों का समाधान किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से पंचायत प्रतिनिधियों को अपने दायित्वों को बेहतर तरीके से निभाने में मदद मिलेगी। इससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed