{"_id":"650826afea045d705e0b3e7c","slug":"information-given-about-chandrayaan-3-in-shiva-institute-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-5781-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिवा इंस्टीट्यूट में चंद्रयान-3 के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिवा इंस्टीट्यूट में चंद्रयान-3 के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
-चंद्रयान की सफलता पर किया कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चंद्रयान-3 की सफलता पर शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी चांदपुर में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान की इंस्टीटूशन एसोसिएशन काउंसलिंग की ओर से प्रश्रोतरी, डिबेट, पोस्टर मॉडल मेकिंग और वेबिनार आयोजित की गई।
वेबिनार में इंजीनियस रिसर्च सॉल्युवोन प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक डॉ. शिवानी वर्मा ने चंद्रयान-3 की हर प्रकार की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान की लैंडिंग पर जानकारी पूर्ण सत्र दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे चंद्रयान के बारे में प्रश्न भी पूछे। उन्होंने सभी के प्रश्नों का उत्तर दिया। इसके बाद प्रबंध निदेशक ई. पुरुषोत्तम शर्मा और संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार गौतम ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व और भविष्य में इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।