फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information about schemes was disseminated in Kot and Bakroa through music and street plays.

Bilaspur News: कोट और बकरोआ में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से दी योजनाओं की जानकारी

Fri, 10 Jul 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Information about schemes was disseminated in Kot and Bakroa through music and street plays.
घुमारवीं की कोट पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से वीरवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट और बकरोआ (बल्लू) में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को शिक्षा, स्वरोजगार, आवास, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित पंचायत सचिवों ने की। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अनुमोदित पटियाल म्यूजिकल ग्रुप डंगार, घुमारवीं के कलाकारों ने लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कलाकारों ने बताया कि कम आय वर्ग की अनुसूचित जाति की महिलाएं स्वरोजगार शुरू करने के लिए छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर तीन लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकती हैं। वहीं शिक्षा ऋण योजना के तहत चार प्रतिशत ब्याज दर पर तीन लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed