फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Indian Army is the soul of the country, a soldier never retires: Daljeet

भारतीय सेना देश की आत्मा, कभी सेवानिवृत नहीं होता सैनिक : दलजीत

Thu, 15 Jan 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 15 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Indian Army is the soul of the country, a soldier never retires: Daljeet
बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में समाज को नशे से मुक्त करने के संकल्प के तहत चिट्टा मुक्त समाज
बोले, अपने स्वार्थ के बारे में सोचने वाले राष्ट्र के लिए घातक
विज्ञापन

सेना दिवस पर वीर सैनिकों का सम्मान, चिट्टा मुक्त समाज की शपथ
भाजपा कार्यालय में हुआ कार्यक्रम में पूर्व सैन्य अधिकारियों ने किया मार्गदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने की। इस अवसर पर एम्स के कार्यकारी निदेशक एवं सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह (एवीएसएम, वीएसएम) मुख्यातिथि रहे, जबकि सेवानिवृत ब्रिगेडियर जगदीश सिंह वर्मा (वीएसएम) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान समाज को नशे से मुक्त करने के संकल्प के तहत चिट्टा मुक्त समाज की स्थापना के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर और नशे के खिलाफ जागरूकता संदेश पर आधारित कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। वयोवृद्ध सैनिक सूबेदार लोभीराम को उनके देश सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) दलजीत सिंह ने कहा कि भारतीय सेना इस देश की आत्मा है। देशवासी तभी चैन की नींद सो पाते हैं, जब सीमाओं पर सैनिक पूरी मुस्तैदी से डटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक कभी रिटायर नहीं होता, क्योंकि देश सेवा उसके जीवन का धर्म होती है, जिसे उसे जीवन भर निभाना चाहिए। आज के समय में लोग अधिकतर अपने स्वार्थ के बारे में सोचते हैं, लेकिन यह सोच राष्ट्र के लिए घातक है। शरीर नश्वर है, आत्मा अमर है इस विचार के साथ हर भारतीय को देश को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों को आज जो सम्मान मिल रहा है, वह शहीदों की कुर्बानी का परिणाम है। समाज को चाहिए कि वह शहीद परिवारों के संपर्क में रहे और उनके प्रति अपना दायित्व निभाए।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने समाज में फैल रही नशे जैसी कुरीतियों पर चिंता जताते हुए कहा कि समाज सुधार की शुरुआत स्वयं और अपने परिवार से करनी होगी। इस सामाजिक मोर्चे पर भी पूर्व सैनिकों को नेतृत्व की भूमिका निभानी होगी। विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि रहा है। सत्ता में आने के बाद पार्टी ने देश की विरासत को संभालते हुए विकास की गति को भी तेज किया है। देश की एकता और अखंडता के लिए मजबूत नेतृत्व अत्यंत आवश्यक है। जब शेर नेतृत्व करता है तो भेड़ों का झुंड भी शक्तिशाली बन जाता है, लेकिन यदि नेतृत्व कमजोर हो तो शेरों का झुंड भी पराजित हो सकता है। उन्होंने चिट्टा मुक्त समाज की स्थापना के लिए पूर्व सैनिकों से सहयोग की अपील की और अगले वर्ष सेना दिवस पर दोबारा इस तरह के आयोजन का निमंत्रण भी दिया। इससे पूर्व ब्रिगेडियर जगदीश सिंह वर्मा ने भी विचार साझा किए और सेना के अनुशासन, त्याग व राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एम्स के उप निदेशक कर्नल विश्वास प्रदीप, भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कर्नल रूपेंद्र सिंह चंदेल विशेष तौर पर मौजूद रहे। कर्नल एसएस चंदेल, आरडी वर्मा, अत्री, आरएस ठाकुर, सीताराम, सुरेंद्र कुमार, राजपूत, कुलदीप ठाकुर, जिंदूराम, रामलाल, निक्का राम, वीर सिंह, उजागर सिंह, स्वतंत्र सांख्यान, हंसराज ठाकुर और पवन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में समाज को नशे से मुक्त करने के संकल्प के तहत चिट्टा मुक्त समाज

बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में समाज को नशे से मुक्त करने के संकल्प के तहत चिट्टा मुक्त समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed