{"_id":"59bd698df1994f89dd0af976f7900501","slug":"independence-day-celebration-in-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 16 Aug 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को बिलासपुर देशभक्ति के रंग में रंग गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश के सामाजिक न्याय अधिकारिता व सैनिक कल्याण मंत्री धनीराम शांडिल ने तिरंगा झंडा फहराया और मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांधा। साथ ही पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट की सलामी दी, जो आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यातिथि ने चंगर स्थित शहीद स्मारक पर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर धनीराम शांडिल ने कहा कि देश के लाखों वीर सपूतों ने देश को अंग्रेजी शासन से मुक्त करवाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसमेें वीर भूमि बिलासपुर के वीरों की सराहनीय भूमिका रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश इंडियन आर्मी की 13वीं फ्रंटियर में तैनात शहीद नायक किरपा राम को ब्रिटिश सेना का सर्वोच्च जॉर्ज क्रास मेडल प्रदान किया गया।
स्वर्गीय भंडारी राम को विक्टोरिया क्रास मेडल प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना में हिमाचल के जवानों ने 1160 से भी अधिक मेडल हासिल किए। कारगिल युद्ध के दौरान प्रदेश के 52 जवानों ने शहादत पाई। बिलासपुर के नायब सूबेदार संजय कुमार को परमवीर चक्र मिला।
हाल ही में मणिपुर में हुए नक्सली हमले में प्रदेश के सात जवान शहीद हुए। इनमें बिलासपुर के हीरापुर गांव के राजेश कुमार चंदेल ने भी शहादत पाई। इसके चलते पीजी कॉलेज, विभिन्न स्कूलों तथा जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
सैनिक कल्याण मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को ऐच्छिक निधि से 16 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
समारोह में मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी, राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व विधायक बाबू राम गौतम, तिलक राज, डॉ. बीरू राम किशोर, उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर, पुलिस अधीक्षक बलबीर ठाकुर, सहायक आयुक्त प्रभा राजीव, स्वतंत्रता सेनानी और भूतपूर्व सैनिक भी उपस्थित थे।