फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Indecent language against organisations engaged in nation-building will not be tolerated: BJP

राष्ट्र निर्माण में लगे संगठनों पर अशोभनीय भाषा बर्दाश्त नहीं :भाजपा

Sun, 30 Nov 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 30 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Indecent language against organisations engaged in nation-building will not be tolerated: BJP
ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान की नापाक गतिविधियों को दिया करारा जवाब
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश को विभाजित करने वाली कांग्रेस आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्र निर्माण में जुटे संगठन पर निराधार और अशोभनीय टिप्पणियां कर रही है, जिसे भारतीय जनता पार्टी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है, जो कभी मेक इन इंडिया का मजाक उड़ाती थी और बब्बर शेर आ गया कहकर उसकी उपलब्धियों को नकारती रही। लेकिन आज इसी मेक इन इंडिया की देन ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान की नापाक गतिविधियों को करारा जवाब दिया है और कई देश इस अत्याधुनिक मिसाइल को खरीदने के लिए उत्सुक हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से संघ पर किए जा रहे बयान उनकी घटिया मानसिकता का प्रतीक हैं। कहा कि मंत्री जगत सिंह नेगी संघ और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फोबिया से ग्रस्त हैं, जिसके चलते वे लगातार अनर्गल और विवादित बयान दे रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रमाण मांग कर अपनी देश-विरोधी मानसिकता उजागर की है। कांग्रेस पार्टी टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करती रही है और कई बार हिंदू विरोधी और राष्ट्रहित के विपरीत गतिविधियों में शामिल पाई गई है। विदेशी ताकतों से कांग्रेस की कथित सांठगांठ के आरोप भी समय-समय पर सामने आते रहे हैं। कहा कि कांग्रेस नेता आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जो लंबे समय से राष्ट्रहित, सेवा और सामाजिक एकता के लिए समर्पित है उस पर मनगढ़ंत और आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। यह भाषा समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस पार्टी व उसके नेता संघ और समाज से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed