फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Inauguration of the new office-cum-staff room at Salasi School

Bilaspur News: सलासी स्कूल में नए ऑफिस-कम-स्टाफ रूम का उद्घाटन

Mon, 13 Jul 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the new office-cum-staff room at Salasi School
सलासी स्कूल में ऑफिस-कम-स्टाफ रूम का उद्घाटन करते हुए मुख्यातिथि। स्रोत: जागरूक पाठक।
बीडीसी और जनसहयोग से तैयार भवन का समाजसेवी कश्मीर सिंह चंदेल ने किया लोकार्पण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलासी में नवनिर्मित ऑफिस-कम-स्टाफ रूम का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। स्कूल में ऑफिस-कम-स्टाफ रूम बीडीसी और जन सहयोग के माध्यम से तैयार किया गया। उद्घाटन समारोह में व्यवसायी एवं समाजसेवी कश्मीर सिंह चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी लोगों का मन मोह लिया। स्कूल प्रभारी विजय कुमार ने उपस्थित जनसमूह को कमरे के निर्माण के लिए प्राप्त हुई कुल जन सहयोग राशि और उस पर हुए खर्च का पूरा ब्योरा साझा किया। उन्होंने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने स्कूल के दोनों अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को इसी सरकारी पाठशाला में पढ़ाएं। इस स्कूल के छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। विशेष रूप से माइंड स्पार्क कार्यक्रम के तहत यह पाठशाला पूरे हिमाचल प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। समारोह के समापन पर मुख्य शिक्षक और स्कूल परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक,ग्रामीण और विद्यार्थी मौजूद रहे।

सलासी स्कूल में ऑफिस-कम-स्टाफ रूम का उद्घाटन करते हुए मुख्यातिथि। स्रोत: जागरूक पाठक।

सलासी स्कूल में ऑफिस-कम-स्टाफ रूम का उद्घाटन करते हुए मुख्यातिथि। स्रोत: जागरूक पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed