फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In the camp, the makers of Ayushman cards were misbehaved and ran

कैंप में आयुष्मान कार्ड बनाने वालों को बदसलूकी करके दौड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
In the camp, the makers of Ayushman cards were misbehaved and ran
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने के दौरान मंगलवार को कैंप में कुछ लोगों ने जबरन कार्ड बनवाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने कैंप संचालक के साथ बदसलूकी की और गांव से भगा दिया। इस मामले में कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दलकी निवासी सुरेश कुमार गंगवार कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक हैं। वह बीएलई के तौर पर गांवों में कैंप लगाकर गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य करते हैं। सुरेश कुमार के मुताबिक, मंगलवार की सुबह वह अपने सहयोगी गजेंद्र कुमार गंगवार के साथ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टैमरा में कैंप लगाने गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने गांव में कैंप लगा लिया था और आशाओं के माध्यम से पात्र लोगों को सूचना भेज दी गई थी। संचालक के अनुसार, पूर्वाह्न करीब 11 बजे गांव निवासी तीन युवक उनके कैंप में आए और उन पर आयुष्मान कार्ड बनाने का दबाव डालने लगे। उन्होंने युवकों को बताया कि आयुष्मान कार्ड केवल गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लाल राशन कार्ड धारकों का ही बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात पर आरोपी युवकों ने उनसे बदसलूकी करनी शुरू कर दी और लैपटॉप आदि को भी तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें गांव से भगा दिया। संचालक सुरेश कुमार ने तुरंत ही मामले की सूचना सीएससी के जिला प्रबंधक धीरज कुमार को दी। सूचना पाकर वह भी कोतवाली पहुंच गए। कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक ने ग्राम टैमरा निवासी तीन युवकों के खिलाफ बदसलूकी करने व कार्य में व्यवधान करने आदि का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तेजवीर सिंह का कहना है कि उक्त मामले में की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed