फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   in many panchyats of kotdhaar bilaspur no pharmasit in animal hospitalpeople facing problem

कोटधार की कई पंचायतों में पशु फार्मासिस्ट के पद खाली

Sat, 11 Dec 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
in many panchyats of kotdhaar  bilaspur no pharmasit in animal  hospitalpeople facing problem
in many panchyats of kotdhaar bilaspur no pharmasit in animal hospitalpeople facing problem
झंडूता(बिलासपुर) झंडूता उपमंडल के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार में पशु स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। क्षेत्र के अधिकतर पशु औषधालयों में पशु फार्मासिस्ट के पद लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के अधिकतर लोगों का मुख्य व्यवसाय पशुधन है। लोग पशु व्यवसाय से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पशु पालने का काम करते हैं। क्षेत्र के ज्यादातर पशु औषधालयों में पशुओं का उपचार करने वाले ही नहीं है। समय पर उपचार न होने के कारण उन्हें कई बार अपने पशुओं की जान भी गंवानी पड़ती है। इस कारण लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ जाती है।
विज्ञापन

कोटधार क्षेत्र के पशु औषधालय डूडियां, पपलोआ, जड्डू कुलज्यार और पशु चिकित्सालय कलोल में काफी समय से पशु फार्मासिस्ट के पद खाली पड़े हुए हैं। हालांकि विभाग ने एक फार्मासिस्ट को सप्ताह में दो-दो दिन पशु औषधालयों का कार्यभार संभालने को कहा है। ऐसे में लोगों को अपने पशुओं का उपचार करवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के अधिकतर लोग अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पशु व्यवसाय पर ही निर्भर है। उन्हें अपने पशुओं के उपचार के लिए कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र दुर्गम होने के कारण कई बार लोगों के पशुओं को समय पर उपचार न मिलने से उनकी जान भी चली जाती है। कोटधार क्षेत्र की करीब दस पंचायतों की करीब तीस हजार आबादी को पशु स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी है। लोगों ने प्रशासन और विभाग से शीघ्र रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की है।
क्षेत्र के जगदीश सिंह, श्याम सिंह, धर्म सिंह, सुरेश कुमार, बिशन दास, शक्ति सिंह, दिनेश कुमार, बलबीर सिंह, राकेश कुमार, संजय कुमार, कुलदीप सिंह, अमर सिंह, राज कुमार, रमेश कुमार, ओंकार सिंह, राम लाल, रणजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने पशु औषधालयों में खाली पड़े फार्मासिस्टों के पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।

पशु उपनिदेशक बिलासपुर डॉक्टर लाल गोपाल ने बताया कि क्षेत्र में जहां पशु औषधालयों में फार्मासिस्ट के खाली पद चले हुए हैं वहां पर विभाग ने अन्य फार्मासिस्ट को सप्ताह में दो दिन का कार्यभार संभालने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि खाली पदों के बारे में सरकार को समय समय पर जानकारी दी है। जैसे ही सरकार फार्मासिस्ट के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करती है तो विभाग लोगों की समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed