{"_id":"67374155a7d49048db071010","slug":"in-kabaddi-dulhet-defeated-toba-subdivision-made-it-to-the-finals-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-126575-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कबड्डी में दुलहेत ने टोबा उपखंड को हराया, फाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कबड्डी में दुलहेत ने टोबा उपखंड को हराया, फाइनल में जगह बनाई
Fri, 15 Nov 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर की पाठशाला दुलहेत में आयोजित अंडर 12 छात्र व छात्रा की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता म
-प्राथमिक केंद्र पाठशाला दुलहेत में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता
-230 खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो सहित अन्य खेलों में दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षा खंड श्री नयना देवी जी में अंडर-12 छात्र व छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला दुलहेत में शुरू हुई। खेलकूद प्रतियोगिता में पांच उपखंडों से लगभग 230 खिलाड़ी छात्र व छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल सहित अन्य खेल में दमखम दिखाएंगे।
प्रबंधक सचिव रोशन लाल ने बताया कि पहले दिन कबड्डी और खो-खो के मुकाबले हुए। लड़कों के वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में उपखंड टोबा ने उपखंड बस्सी, उपखंड श्री नयना देवी जी ने उपखंड सिद्धसूह को हराया। कबड्डी के सेमीफाइनल मैच में दुलहेत ने टोबा उपखंड को 36-19 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खो-खो का पहला मैच श्री नयना देवी जी और टोबा उपखंड के बीच हुआ, जिसमें श्री नयना देवी जी उपखंड विजयी रहा। दूसरा मैच सिद्धसूह और श्री नयना देवी जी के बीच हुआ, जिसमें श्री नयना देवी जी उपखंड विजयी रहा। लड़कियों का खो-खो का पहला मैच श्री नयना देवी जी उपखंड और बस्सी के बीच हुआ, जिसमें बस्सी उपखंड में विजयी रहा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ सभी स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के साथ किया। प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत लैहड़ी की प्रधान अनीता देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्याध्यापक ने मुख्यातिथि और सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से खेलों को खेल की भावना से खेलने का आग्रह किया। इस अवसर पर चंद्रकांता सहित अन्य उपस्थित रहे।