{"_id":"679232991d890027550b7533","slug":"in-balda-thieves-stole-jewelery-worth-lakhs-from-the-box-kept-inside-the-house-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-130791-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बलड़ा में चोरों ने घर के अंदर रखे संदूक से लाखों के गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बलड़ा में चोरों ने घर के अंदर रखे संदूक से लाखों के गहने उड़ाए
Thu, 23 Jan 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
- वारदात के समय घर की ऊपरी मंजिल में सो रहा था परिवार
- चोरी करने के बाद ट्रंक को पशुशाला के बाहर फेंका
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत बलड़ा गांव में चोरों ने घर के अंदर रखे संदूक से लाखों रुपये के गहने और नकदी चुरा ली। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद संदूक को पशुशाला के बाहर फेंक दिया। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर की ऊपरी मंजिल में सो रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है।
शिकायत में रीना देवी निवासी गांव बलड़ा डाकघर सुन्हाणी तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने बताया है कि वह गृहिणी हैं। पति काम के सिलसिले में कुछ दिनों से कुल्लू में है। वह बच्चों और पति के साथ मकान की धरातल मंजिल में रहती हैं। जबकि सास-ससुर सहित अन्य सदस्य ऊपर की मंजिल में रहते हैं। बुधवार रात को धरातल मंजिल में ताला लगा कर सास-ससुर के पास बच्चों सहित सोने चली गई। वीरवार सुबह करीब 6:00 उनका नौकर प्यार चंद हर रोज की तरह पशुशाला में गया था। वापस आने पर उसने बताया कि पशुशाला के बाहर एक संदूक पड़ा है, जिसमें कपड़े बिखरे पड़े हैं। जाकर चेक किया तो वह ट्रंक उसका ही था। उसी समय घर की धरातल मंजिल को देखने आ गई तो कैंची गेट खुला और दोनों कमरों के दरवाजे भी खुले थे। अंदर से ट्रंक कमरे नहीं था। पशुशाला के पास मिले ट्रंक में तीन जोड़ी पायल और बेटी की एक जोड़ी चांदी की पायल, बच्चों की 4 जोड़ी चांदी कंगन, दो जोड़ी गले की चांदी की माला और सोने एक जोड़ी झुमका, चार तिली, कोका सोना और बच्चों के दो गोलक में रखे करीब 1800-1800 रुपये और उसके पर्स में रखे 2200 रुपये थे। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।