फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Implement the technical aspects learnt effectively in schools: Nisha

सीखे गए तकनीकी पहलुओं को स्कूलों में प्रभावी ढंग से लागू करें : निशा

Fri, 19 Jun 2026 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Implement the technical aspects learnt effectively in schools: Nisha
डाइट जुखाला में पीएम श्री स्कूलों की डिजिटल होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड कार्यशाला के समापन अवसर प
शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर डीएचपीसी पोर्टल के प्रभावी उपयोग की दी जानकारी
विज्ञापन

-डाइट जुखाला में पीएम श्री स्कूलों की डिजिटल होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड कार्यशाला हुई संपन्न
-दो दिवसीय कार्यशाला में स्कूलों के नोडल अध्यापकों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में पीएम श्री स्कूलों के लिए डिजिटल होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जिले के सभी पीएम श्री स्कूलों के नोडल अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यशाला के समापन अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी निशा गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त ज्ञान और अनुभवों के संबंध में प्रतिभागियों से फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने नोडल अध्यापकों से आह्वान किया कि वह प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं को अपने-अपने स्कूलों में प्रभावी ढंग से लागू करें और इस ज्ञान को अन्य अध्यापकों के साथ भी साझा करें, ताकि डिजिटल समग्र प्रगति कार्ड का सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। समापन सत्र में जिला अनुसंधान एवं मूल्यांकन समन्वयक चंद्रकांत और पीएम श्री समन्वयक अनिल कुमार ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ डिजिटल समग्र प्रगति कार्ड के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित प्रमुख बिंदुओं की पुनरावृत्ति करते हुए प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं सीख को साझा किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विद्यालय स्तर पर डीएचपीसी पोर्टल के प्रभावी उपयोग, डेटा प्रविष्टि, रिपोर्ट निर्माण और समग्र एवं दक्षता-आधारित मूल्यांकन प्रणाली के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों को डीएचपीसी पोर्टल के संचालन, प्रोफाइल प्रबंधन, मूल्यांकन प्रविष्टि, रिपोर्ट निर्माण और विद्यार्थियों के समग्र विकास के आकलन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर डाइट जुखाला के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया, मीडिया प्रभारी दिग्विजय मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed