{"_id":"6238c2c55dbc5b7d523a2bfb","slug":"illegal-felling-of-trees-continues-in-bilaspur-district-bilaspur-news-sml4032260112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं थम रहा अवैध खैर कटान,सैंकड़ों पेड़ों पर फिर चली कुल्हाडी़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं थम रहा अवैध खैर कटान,सैंकड़ों पेड़ों पर फिर चली कुल्हाडी़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में श्री नयनादेवी जी विस क्षेत्र से साल 2015 में शुरू हुए अवैध कटान का सिलसिला आज तक नहीं थमा है। श्री नयनादेवी जी में सैकड़ों पेड़ों के कटान की जांच अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।
अब मियां बंदला, अमरपुर, मल्होट, भगेड़ और दखेत्तर में कई पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। हालांकि वन विभाग अभी मियां बंदला और मझासु में ही पेड़ कटान की पुष्टि कर रहा है, लेकिन पूरे जिले में सैकड़ों पेड़ों को वन काटुओं ने जंगलों से साफ किया है।
हैरानी का विषय है कि जिले में हर बीट में वन विभाग के कर्मचारी तैनात हैं। वहीं विभाग वनों की रक्षा की बात करता है, लेकिन अधिकारियों के नाक के नीचे ही वन माफिया इस कार्य को अंजाम दे रहा है। विभाग धरने-प्रदर्शनों के बाद कमेटियां गठित कर इसकी जांच करने और एफआईआर दर्ज करवाने की औपचारिकताएं पूरी कर रहा है।
विज्ञापन
बताते चलें कि कुछ माह पहले मियां बंदला में अवैध कटान का मामला सामने आया था, लेकिन उस दौरान भी विभाग ने जांच की औपचारिकता ही पूरी की। अब मझासु में अवैध कटान का मामला सामने आने के बाद विभाग ने कमेटी गठित की है। अभी तक वन विभाग के अनुसार मझासु में 18 पेड़ों का अवैध कटान सामने आया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार इस क्षेत्र में अमरपुर, मझासु, भगेड़ और ढांगू वीर में 100 से ज्यादा पेड़ों का कटान हुआ है।
बताते चलें कि 2015 से 2017 तक श्री नयनादेवी जी में करीब 18 हजार पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली थी। इसमें विभाग के अधिकारी भी शामिल होने के आरोप लगे थे, लेकिन तत्कालीन कंजरवेटर और अन्य आला अधिकारियों जिनकी नाक के नीचे सारा कटान हुआ था उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। विजिलेंस अभी तक इस मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है। अब फिर से अवैध कटान का सिलसिला शुरू हो गया है।
इनसेट
सदर के पूर्व विधायक ने उठाया है अवैध कटान का मुद्दा
सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि जिले में अवैध कटान जोरों पर है। विभाग के अधिकारियों का संरक्षण वन काटुओं को मिल रहा है। कहा कि इसी के विरोध में 23 मार्च को नलवाड़ मेले में सीएम का घेराव किया जाएगा।
कोटस
18 पेड़ हुए ट्रेस आउट, जल्द होगी रिपोर्ट फाइल
मझासु में अभी तक 18 पेड़ अवैध काटे गए ट्रेस हुए हैं। एसीएफ कमेटी मामले की जांच कर रही है, कुछ दिन में रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। मियां बंदला में निजी भूमि पर कटान हुआ है। सरकारी और निजी भूमि में अवैध कटान को लेकर अलग-अलग रूल हैं। उन्हीं के अनुसार कार्रवाई हो रही है। इस संबंध में केस दर्ज करवा दिया गया है।
अवनी भूषण राय, डीएफओ बिलासपुर