फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ID Sharma was not a member of Congress: Pawan

कांग्रेस के सदस्य ही नहीं थे आईडी शर्मा : पवन

Thu, 09 May 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
ID Sharma was not a member of Congress: Pawan
भाजपा में शामिल होने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर दौरे के दौरान जिला कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी आईडी शर्मा के भाजपा का दामन थामने पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिला कांग्रेस का कहना है कि आईडी शर्मा ने शुरू से ही अपने हितों को साधने की राजनीति की है। उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

प्रेस को जारी एक संयुक्त बयान में सेऊ पंचायत के प्रधान पवन कुमार, कसारू पंचायत प्रधान अंजना शर्मा, उप प्रधान अमरजीत, दधोल पंचायत प्रधान कंचन, उप प्रधान पुरुषोत्तम, बरोटा पंचायत प्रधान सुशीला, उपप्रधान नवीन ठाकुर, तड़ौन पंचायत प्रधान मनोज कुमार, पूर्व प्रधान रमेश ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य कमल राव, लैहड़ी सरेल के पूर्व प्रधान सूरम सिंह ठाकुर, पडयालग से कृष्ण लाल बरूर, लेखराम, पूर्व जिला परिषद अमीचंद सोनी, हेमराज ठाकुर, श्याम सिंह ठाकुर आदि नेताओं ने कही। उन्होंने कहा कि आईडी शर्मा का इतिहास रहा है कि वह सिर्फ अपने फायदे के लिए काम करते हैं। कभी पार्टी का साथ नहीं दिया। जब-जब चुनाव हुए तो इन्होंने हमेशा धोखा ही दिया। आईडी शर्मा को 2012 के चुनाव में भी पार्टी विरोधी काम किया था जिस कारण इन्हें पार्टी से बाहर किया गया था। बाद में इन्होंने माफी मांग ली इस कारण इन्हें पार्टी में वापस लिया था। इसी तरह से 2022 के चुनाव में भी इन्होंने पार्टी के साथ दगा किया, जिस कारण चुनाव के बाद हुए पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में इन्हें पार्टी से बाहर निकालने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ है। कहा कि वह वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के सदस्य नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed