Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HRTC bus service between Barthin and Chandigarh discontinued after just one day of operation, causing inconvenience to passengers.

Bilaspur News: बरठीं-चंडीगढ़ एचआरटीसी बस सेवा एक दिन चलकर बंद, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

Tue, 24 Nov 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus service between Barthin and Chandigarh discontinued after just one day of operation, causing inconvenience to passengers.
16 नवंबर को शुरू हुई सेवा अगले दिन से बंद, यात्रियों को महंगी टैक्सी से करना पड़ रहा सफर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरठीं से चंडीगढ़ के लिए शुरू की गई एचआरटीसी की सीधी बस सेवा महज एक दिन चलने के बाद बंद हो गई। 16 नवंबर को शुरू हुई यह बस अगले दिन से ही नहीं चली, जिससे चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस का इंतजार करने के बाद यात्रियों को मजबूरन महंगी टैक्सी लेकर चंडीगढ़ जाना पड़ा। गौरतलब है कि बरठीं क्षेत्र के लोग लंबे समय से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी होने पर लोगों में खुशी थी और उन्हें उम्मीद थी कि अब चंडीगढ़ जाने के लिए बार-बार बसें नहीं बदलनी पड़ेंगी। लेकिन बस सेवा एक दिन चलने के बाद बंद होने से यात्रियों की उम्मीदों को झटका लगा है। बस सेवा बंद होने से उन लोगों को अधिक परेशानी हुई, जिन्हें चंडीगढ़ में अस्पताल, नौकरी और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंचना था। बस स्टैंड पर काफी देर इंतजार करने के बाद भी बस नहीं पहुंची तो यात्रियों को निजी टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। इससे उन्हें बस के मुकाबले कई गुना अधिक किराया चुकाना पड़ा। स्थानीय निवासी चिंतराम, संजीव गौतम, दिलीप सिंह, संदीप कुमार और शिवराज सहित अन्य लोगों ने कहा कि बरठीं से चंडीगढ़ रूट पर पर्याप्त संख्या में यात्री हैं। क्षेत्र के दर्जनों लोग रोजाना विभिन्न कार्यों के लिए चंडीगढ़ और अन्य शहरों का रुख करते हैं। ऐसे में बस सेवा शुरू करने के बाद उसे नियमित न चलाना समझ से परे है। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन और प्रदेश सरकार से मांग की है कि बरठीं से चंडीगढ़ बस सेवा को जल्द नियमित रूप से बहाल किया जाए। साथ ही बस का निर्धारित समय सार्वजनिक किया जाए, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed