{"_id":"6a970070dfadda5e49083025","slug":"hpv-vaccine-administered-to-26-adolescent-girls-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166744-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में 26 किशोरियों को लगाई एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में 26 किशोरियों को लगाई एचपीवी वैक्सीन
विज्ञापन
घुमारवीं के हिम सर्वोदय स्कूल में एचपीवी वैक्सीन लगाने के बाद मौजूद छात्राएं व स्वास्थ्य विभाग
घुमारवीं के तीन स्कूलों में हुआ टीकाकरण कार्यक्रम, वैक्सीन की सुरक्षा, महत्व और लाभ की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में किशोरियों को एचपीवी संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिनर्वा, हिम सर्वोदय और एसवीएम घुमारवीं में आयोजित किया गया।
टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान 14 वर्ष आयु वर्ग की 26 किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन की खुराक दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरियों को एचपीवी संक्रमण, टीकाकरण के महत्व, इसके लाभ और वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान किशोरियों को नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम शर्मा ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एचपीवी संक्रमण से संबंधित कई गंभीर बीमारियों से बचाव में यह टीका महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण करवाकर किशोरियों को भविष्य में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए एचपीवी टीकाकरण के महत्व को समझें तथा उन्हें निर्धारित समय पर टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें।