फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   House damaged due to rain, water flowing like drains on the roads

बारिश से मकान क्षतिग्रस्त, सड़कों पर नालों की तरह बहा पानी

Thu, 14 Jul 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
House damaged due to rain, water flowing like drains on the roads
बिलासपुर के चेतना चौक के पास भारी बारिश के कारण बहता मलवा।संवाद - फोटो : BILASPUR
ऋषिकेश/झंडूता (बिलासपुर)। जिले में वीरवार को भारी बारिश हुई। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। डमली पंचायत के धराड़ साहनी गांव में एक मकान की दीवार गिर गई। इसके अलावा सड़कों पर बारिश का पानी नाले की तरह बहने से चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को हुई बारिश से डमली पंचायत के धराड़ साहनी गांव के रविंद्र कुमार के घर की एक दीवार ढह गई। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। परिवार सदस्य साथ बनाए नए मकान में थे। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान वंदना कुमारी और पटवारी कपिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मकान का निरीक्षण किया और पूरे मकान को असुरक्षित घोषित करते हुए इसे खाली करने के निर्देश दिए। पटवारी कपिल कुमार ने प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता के सहायक अभियंता नितेश शर्मा ने बताया कि बारिश से कहीं भी सड़क अवरुद्ध नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात में उपमंडल की झंडूता-भड़ोलीकलां-शाहतलाई-बड़सर मार्ग के मांडवा पुल की पहाड़ी से कई बार चट्टानें और मलबा गिरने का खतरा है। उन्होंने वाहन चालकों और लोगों से सावधानी बरतने का आह्वान किया है।

बिलासपुर के रौड़ा सँक्टर में पर भारी बारिश के कारण बहता पानी।संवाद

बिलासपुर के रौड़ा सँक्टर में पर भारी बारिश के कारण बहता पानी।संवाद- फोटो : BILASPUR

बिलासपुर में बारिश के बीच गुजरते वाहन।संवाद

बिलासपुर में बारिश के बीच गुजरते वाहन।संवाद- फोटो : BILASPUR

बिलासपुर में बारिश के बीच गुजरते वाहन।संवाद

बिलासपुर में बारिश के बीच गुजरते वाहन।संवाद- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed