{"_id":"498cae20f5a8ea460d8868f190775f93","slug":"hockey-match-win-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में सीसे बिलासपुर का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में सीसे बिलासपुर का दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर में प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की 111वीं जयंती पर बिलासपुर में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लड़कियों के फाइनल मुकाबले में रावमापा बिलासपुर ने रावमापा रघुनाथपुरा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। लड़कों के वर्ग में सिटी क्लब और स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
इसमें सिटी क्लब ने पेनल्टी शूटआउट में स्पोर्ट्स होस्टल को 4-1 के अंतर से परास्त कर दिया। देर शाम हुए प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्थानीय विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हॉकी ग्रामीण स्तर तक खेलने वाला खेल है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कहलूर खेल परिसर के चारों ओर कंटीली तारे लगाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने खेल परिसर की मरम्मत के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेल परिसर को सड़क से जोड़ने के लिए पहले ही 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृृत की जा चुकी है। सितंबर महीने के अंत तक यह सड़क पक्की कर दी जाएगी।
विज्ञापन
खेल परिसर में जल्द ही सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर लघु उद्योग संघ अध्यक्ष शशि पाल शर्मा, पूर्व कोच अशोक कुमार और योगराज, साई होस्टल प्रभारी कुलदीप सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एनएल राही, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।