फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Teachers' Association meeting to be held in Bilaspur today

Bilaspur News: बिलासपुर में आज होगी हिमाचल अध्यापक संघ की बैठक

Sat, 04 Oct 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Himachal Teachers' Association meeting to be held in Bilaspur today
शिक्षक, छात्र हित के विभिन्न मुद्दों पर किया जाएगा विचार विमर्श
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय बिलासपुर में रविवार को हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बैठक होगी। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान करेंगे।


बैठक में प्रदेश के 12 जिलों से हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में शिक्षक और छात्र हित के विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। जिला प्रधान राकेश कुमार संधू, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरवीर सिंह चंदेल, संयुक्त सचिव प्रदेश, जिला प्रेस सचिव सेना पाल संधू ने बताया कि बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। इस दौरान प्रदेश भर के हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के पदाधिकारी अध्यापकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा पर चर्चा करेंगे। अध्यापक हित के साथ छात्र हितों के मुद्दों को भी संगठन की बैठक में चर्चा का हिस्सा बनाया जाएगा। जिला प्रधान राकेश संधू ने समस्त संगठन पदाधिकारियों से बैठक में व्यक्तिगत तौर पर अपने उपस्थिति देने का आह्वान किया है, ताकि अध्यापक और छात्र हित की चर्चा को सकारात्मक रूप प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद एक साझा मांग पत्र तैयार करके सरकार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed