Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Healthcare workers learned techniques to save lives during the first minute after birth.

Bilaspur News: स्वास्थ्य कर्मियों ने सीखी जन्म के पहले मिनट में जीवन बचाने की तकनीक

Wed, 18 Nov 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Healthcare workers learned techniques to save lives during the first minute after birth.
बिलासपुर में आयोजित नवजात पुनर्जीवन कार्यशाला के समापन पर विशेषज्ञ प्रशिक्षक और प्रशिक्षण प्राप - फोटो : सांकेतिक
आईएपी की कार्यशाला में 30 प्रतिभागियों को दिया प्रशिक्षण, नवजात पुनर्जीवन का करवाया व्यावहारिक अभ्यास
विज्ञापन

एम्स बिलासपुर और आरकेजीएमसी हमीरपुर के विशेषज्ञों ने दिए प्रशिक्षण के गुर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नवजात शिशु के जन्म के बाद पहला एक मिनट उसके जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान शिशु सामान्य रूप से सांस नहीं ले पा रहा हो तो तत्काल पुनर्जीवन देना जरूरी होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय बाल रोग अकादमी (आईएपी) की ओर से फर्स्ट गोल्डन मिनट प्रोजेक्ट के तहत बिलासपुर में बेसिक नवजात पुनर्जीवन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 30 प्रतिभागियों को नवजात शिशुओं की जान बचाने के लिए जरूरी तकनीकों का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का आयोजन कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. निशांत आचार्य ने किया। एम्स बिलासपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अशोक गर्ग ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। वहीं, एम्स बिलासपुर के नवजात शिशु रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नलिनी और आरकेजीएमसी हमीरपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परविंदर सिंह ने विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में भूमिका निभाई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जन्म के तुरंत बाद नवजात की स्थिति का आकलन करने और पुनर्जीवन की आवश्यकता पहचानने के तरीके बताए गए। सांस नहीं लेने या असामान्य रूप से सांस लेने वाले शिशुओं को तत्काल संभालने की तकनीक समझाई गई।
बैग और मास्क से सांस देने का करवाया अभ्यास
इसके अलावा बैग एवं मास्क वेंटिलेशन के माध्यम से सांस देने का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया। नवजात पुनर्जीवन से जुड़ी अन्य जीवनरक्षक प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रसव के दौरान आने वाली आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त और क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों से कर्मचारियों की कार्यक्षमता और आपात स्थिति में निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन

समय पर हस्त सहायता से बच सकती है जान
कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. निशांत आचार्य ने कहा कि जन्म के बाद पहला एक मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान सही समय पर उचित हस्तक्षेप नवजात का जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को इतना सक्षम बनाना है कि वे अपने स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरत पड़ने पर इन जीवनरक्षक तकनीकों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने विशेषज्ञ प्रशिक्षकों, अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed