फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

पहले दिन 310 स्वास्थ्य कर्मियों का होगा कोविड टीकाकरण

Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। जिले में कोविड वैक्सीन के वितरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। 16 जनवरी को जिले में 310 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। कोविड वैक्सीनेशन के लिए विभाग ने जिले में चार स्थान चिह्नित किए हैं। जिला अस्पताल, सीएच मार्कंडेय, सीएच घुमारवीं और सीएचसी झंडूता में टीकाकरण की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

करीब 9 माह के लंबे इंतजार के बाद कोविड वैक्सीन का इंतजार 16 मार्च को खत्म होने वाला है। कोरोना के खौफ के साये में जी रहे लोगों को इस टीके के आने के बाद राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, आंगनबाड़ी और आशा, आयुर्वेद, 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का पहले चरण में टीकाकरण होगा। इसके बाद पुलिस विभाग के जवानों का टीकाकरण होना है। अब राजस्व विभाग के लिए भी गाइडलाइन साफ हो गई है। पुलिस के साथ राजस्व विभाग के कर्मियों का भी टीकाकरण होगा। इसके बाद 50 वर्ष से ऊपर के लोग और जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उनका टीकाकरण किया जाएगा। 16 मार्च को सीएच मार्कंडेय में 80, सीएच घुमारवीं में 80 और सीएचसी झंडूता में 50 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। वहीं जिला अस्पताल बिलासपुर में 100 कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इन्हीं अस्पतालों से जिले में कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

इनसेट
जिले में कुल 30 कोल्ड चेन प्वाइंट
जिला भर के सभी अस्पतालों में कोविड वैक्सीन को जमा करने के लिए कुल 30 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए गए हैं। एक बॉयल में 10 डोज होती हैं। वहीं एक लीटर स्पेस में 270 डोज जमा करने की क्षमता होती है। प्रथम चरण की वैक्सीनेशन के लिए जिला में भंडारण क्षमता काफी है। वहीं दूसरे और तीसरे चरण के लिए भी यह बहुत है। सरकार की ओर से तीन चरणों में वैक्सीन लगाने के आदेश हुए हैं। इसके लिए तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रकाश दड़ोच, सीएमओ बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed