{"_id":"5fe8c5dc8ebc3e40ca67291f","slug":"health-bilaspur-news-sml355880823","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम सुरक्षा सर्वे में मिले 28 कोरोना संक्रमित और 11 टीबी रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम सुरक्षा सर्वे में मिले 28 कोरोना संक्रमित और 11 टीबी रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। हिम सुरक्षा अभियान के तहत स्वास्थ्य खंड मार्कंडेय और श्री नयनादेवी जी में 110 लोगों में टीबी के लक्षण मिले हैं। इनमें से 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 1640 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 28 संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें नियमानुसार आइसोलेट किया गया है। इस अभियान में लोगों को मधुमेह और बीपी के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी और आशा वर्कर इस अभियान को पूरा करने में जुटे हैं। श्री नयनादेवी और मार्कंडेय खंड में इसके तहत 1.54 लाख लोगों को कवर किया जाना है। करीब 1.20 लाख आबादी कवर की जा चुकी है। इस अभियान के तहत तीन मुख्य बीमारियों जिनमें कोविड-19, टीबी और कुष्ठरोग की जांच की जा रही है। दोनों खंडों में अभी तक कोरोना के 1640 सैंपल लिए गए। इनमें से 28 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 110 लोग ऐसे मिले हैं जिनमें टीबी के लक्षण पाए गए हैं। इसमें से 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्यों के अभी टेस्ट किए जा रहे हैं।
बीएमओ मार्कंडेय डॉ. श्याम वर्मा ने कहा कि इस सर्वे में स्वास्थ्य विभाग के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी कार्य किया है। सभी ने दोनों खंडों में घर-घर जाकर लोगों से तीन बीमारियों के बारे में बात की और संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए। इसके अलावा लोगों को उच्च रक्तचाप और मधुमेह से बचने के लिए जागरूक किया गया। बताया कि जितना भी सर्वे हुआ है वह प्रदेश सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया गया है। ऑफ लाइन कोई रिकॉर्ड नहीं है। यह पहली बार हो रहा है कि इतने बड़े स्तर का सर्वे स्वास्थ्य विभाग में ऑनलाइन किया जा रहा है। इसमें 133 आशा वर्कर और 15 सीएचओ और 46 आंगनबाड़ी वर्कर कार्य कर रही हैं।